देहरादून :डीएम ने किया ई-चौपाल का हुआ शुभारंभ, त्यूणी में आयोजित ई- चौपाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं का निस्तारण करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी  सोनिका ने कार्रवाई करते हुए, जनपद में ई चौपाल का शुभारंभ किया है, जिसके तहत आज त्यूणी में आयोजित ई- चौपाल को जिलाधिकारी के निर्देशन पर बृहद रूप दिया गया।

ई-चौपाल में जनसुनवाई के साथ- साथ विभागों की स्थापित स्टॉल के माध्यम से संबंधित अधिकारी अपनी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य सुविधा भी मुहैया करा रही है।जनपद देहरादून के दूरस्थ तहसील त्यूनी में ई-चौपाल कम बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय देहरादून वर्चुअल के माध्यम से जुड़े हैं।

ALSO READ:  UK :राजनीतिक विकल्प ! हल्द्वानी में गरजे आनंद स्वरूप महाराज, 1 नवम्बर को देहरादून में विशाल जनसभा का ऐलान

जबकि त्यूनी में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मौके पर शिकायतें सुनते हुए, वर्चुअल के माध्यम से जिलाधिकारी  सोनिका के संज्ञान में लाते हुए मौके पर निस्तारण कर रहीं हैं। जिलाधिकारी  सोनिका जनपद मुख्यालय से ई – चौपाल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित शिकायतों/ समस्या को मौके पर ही निस्तारित के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की ई- चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों का मौके पर निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों के निस्तारण में समय लग रहा है निर्धारित समय – सीमा में निस्तारण करें।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ई- चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा सोमवार को जनसुनवाई के दौरान की जाएगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English