UK : SDRF की सतत सर्चिंग के उपरांत डूबे अल्मोड़ा के छात्र को किया गया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एसडीआरएफ की सतत सर्चिंग के उपरांत डूबे छात्र को किया गया बरामद

ऋषिकेश : दिनांक 09/05/2026 को लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रान्तर्गत भागीरथी घाट पर 20 वर्षीय छात्र *हर्षित उपाध्याय पुत्र श्री नंद किशोर उपाध्याय, निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा* के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एवं जिला पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग कार्य प्रारंभ किया गया।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक टैक्स फ्री नहीं हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, डॉ. राजे नेगी ने जताई चिंता

घटना के उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर अलग-अलग क्षेत्रों में गहन सर्चिंग की जा रही थी। नदी के तेज बहाव, गहराई एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम द्वारा डीप डाइविंग उपकरणों की सहायता से विभिन्न चिन्हित स्थानों पर लगातार तलाश की गई।

ALSO READ:  UK : ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री धामी

निरंतर सर्चिंग एवं गहन खोजबीन के उपरांत आज दिनांक 12/05/2026 को एसडीआरएफ टीम द्वारा भागीरथी घाट क्षेत्र में उक्त छात्र को बरामद किया गया। तत्पश्चात टीम द्वारा छात्र को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English