डोईवाला : परवादून कांग्रेस नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल का डोईवाला में जोरदार हुआ स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोइवला: आज परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । अठुरवाला शहीद द्वार पर शहीदों को नमन करते हुए बाइक रैली के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत की गई व कुड़कावाला शारदा वैडिंग पॉइंट तक विशाल रैली का समापन किया गया। उनियाल के मनोनयन से डोईवाला क्षेत्र में उत्साह का प्रवाह देखने को मिला व कार्यकर्ताओं ने ढोल,पटाखों व नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।

उनियाल ने कार्यक्रम स्थल पर अपनी बात रखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया ।कांग्रेस संगठन में उनकी शुरुआत एनएसयूआई से हुई । एनएसयूआई में जिले,प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों के प्रभारी रहते हुए काम करने का मौका मिला । अगले चरण में एआईसीसी राष्ट्रीय मीडिया पैनेलिस्ट व युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर एहम पदों पर कार्य किया व उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए प्रदेश के सभी जिलों व ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने का मौका मिला ।ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3700 किमी पद यात्रा में रहकर देश को समझने का मौका मिला ।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

उनियाल ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन मे उन्होंने कई चुनोतियों का सामना किया है । इन चुनोतियों से सीख लेकर उन्होंने कभी हार नही मानी व संगठन के लिए समर्पित भाव से काम करते रहे । परवादून जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। जल्द ही ब्लॉक,नगर व जिला कमेटियों की घोषणा करने के साथ संगठन का विस्तार किया जाएगा । महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार व अन्य जन मुद्दों को लेकर सड़क पर जोरदार संघर्ष करने के साथ लोगों के बीच मे जाकर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन व जन जागरुख अभियान चलाया जाएगा ।

ALSO READ:  UK : राज्यसभा सीट के लिए BJP प्रत्याशी  दिनेश आर्य ने किया नामांकन

स्वागत कार्यक्रम में डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, प्रदेश सचिव सागर मनवाल,ईश्वर चंद्र पाल,अब्दुल रज़्ज़ाक,फूल सिंह लोधी,हाजी अमीर हसन,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश रावत,पन्नालाल गोयल,राजबीर खत्री,सुरेन्द्र करतार नेगी,महेंद्र भट्ट,सभासद गौरव मल्होत्रा,बलविंदर सिंह,राजेश गुरुंग,महेश लोधी,देवराज सावन,सुरेन्द्र सिंह खलासा,अनिल सैनी,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,शंकर सिंह कनियाल,बाला देवी,कमलजीत कौर,प्रमोद कपरुवांण शास्त्री,डोईवाला युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,स्वतंत्र बिष्ट,एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली,शुभम काम्बोज,आशिक़ अली आदि मौजूद रहे ।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English