डोईवाला : इंटीग्रेट टाउनशिप या ऐरोसिटी ? सरकार करे साफ : मोहित उनियाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला : प्रदेश सरकार द्वारा इंटिग्रेट टाउनशिप व ऐरोसिटी योजना का वर्त्तमान व भविष्य में कोई प्रस्ताव नही होने का लिखित आदेश पारित किया जाए – मोहित उनियाल

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि डोईवाला क्षेत्र में इंटिग्रेट टाउनशिप के खिलाफ जनता द्वारा उग्र विरोध दर्ज कराया गया है । वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बयान दिया गया की डोईवाला में ऐरोसिटी का कोई प्रस्ताव नही है।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

कांग्रेस संगठन का सरकार से यह सवाल है कि सरकार की योजना टाउनशिप की है वहीं मुख्यमंत्री ऐरोसिटी की बात कर रहे हैं । इससे जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है । मुख्यमंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि अगर ऐरोसिटी की भविष्य में कोई योजना होगी तो जनता के बीच जाकर बात की जाएगी । जब डोईवाला की मारखमग्रान्ट, माजरी,जीवनवाला पंचायत व डोईवाला नगर पालिका द्वारा खुली बैठक में टाउनशिप व ऐरोसिटी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जा चुका है तो फिर यह बयान देना बड़ी आशंका की और इशारा कर रहा है ।उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इंटिग्रेट टाउनशिप व ऐरोसिटी योजना का वर्त्तमान व भविष्य में कोई प्रस्ताव नही होने का लिखित आदेश पारित किया जाना चाहिए,ताकि डोईवाला की जनता के बीच मे डर का मौहोल खत्म हो ।

ALSO READ:  HR : नमो क्रिकेट लीग..मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English