डोईवाला : केंद्र सरकार के खिलाफ मौन सत्याग्रह (मौन विरोध) कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में डोईवाला नगर कांग्रेस की बैठक आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला : सोमवार को डोईवाला गन्ना समिति कार्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ मौन सत्याग्रह (मौन विरोध) कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में डोईवाला नगर कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई । परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि आज भारत मे सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है,संवैधानिक मूल्यों व प्रावधानों पर आक्रमण किया जा रहा है ।

राहुल गांधी द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर संसद में सवाल पूछा गया तो एक पुराने केस में उनको दो साल की अधिकतम सजा दी गई व आनन फानन में उनकी संसद सदस्यता खत्म करने के साथ सरकारी आवास खाली कराया गया व उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देहरादून स्थित गांधी पार्क में राष्टपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दिनाक 12 जुलाई को मौन सत्याग्रह (मौन विरोध) कार्यक्रम आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है । इस कार्यक्रम में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।

ALSO READ:  UK : जिला सहकारी बैंक के  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र करतार नेगी ने कहा कि राहुल गांधी ने निडरता से बार-बार संसद के अंदर और संसद के बाहर अपने विचार रखे हैं, जनहित में रखे हैं, जनता के सामने रखे हैं, जनता के लिए रखे हैंन। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, विदेश नीति इत्यादि-इत्यादि सब मुद्दों पर पूरा बोला है, बिना झिझक के बोला है और वो आज इसकी कीमत चुका रहे हैं, क्योंकि उनके सवाल, उनके वक्तव्य अच्छे नहीं लगते उन लोगों को, जिन्होंने वो गलतियां की हैं, जिनके बारे में राहुल गांधी विवरण करते हैं ।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि लोकसभा में और राज्यसभा में विपक्ष की मांग एक ही रही है कि अडानी के मामले में जेपीसी हो,और मुद्दा सिर्फ अडानी नहीं है, मौलिक मुद्दा प्रधानमंत्री और अडानी के बीच में क्या रिश्ता है, वो है । अडानी कैसे इतने बड़े पूंजीपति बने, उद्योगपति बने ? वो नहीं बन पाते, अगर उनको प्रधानमंत्री का समर्थन और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद नहीं होता ।प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि राहुल गांधी के संबंध में सैंकड़ों केस में 2014 के बाद येन-क्रेन-प्रकारेण कदम उठाए हैं । केंद्र सरकार द्वारा बोलने की स्वतंत्रता और बोलने के बाद की स्वतंत्रता, दोनों को सीधा निचोड़ने का प्रयत्न किया जा रहा है ।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English