देहरादून-पशुपालन विभाग से खबर, डॉक्टर हुई निलंबित, अनाधिकृत तौर पर अनुपस्थित रहने पर गिरी गाज, निदेशक पशुपालन ने किए आदेश जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राजकीय पशु चिकित्सालय नैनी डांडा पौड़ी में थी तैनात डॉ निधि वर्मा।अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर गिरी गाज।निदेशक पशुपालन ने किए आदेश जारी।

देहरादून। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर पर गिरी गाज हुई सस्पेंड पत्र संख्या 6863 / स्था० एक/ अनुका / 2022-23 दिनांक 01 दिसम्बर 2021 द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम मेधि वर्मा पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-1 राजकीय पशुचिकित्सालय नैनीडा जनपद को अपने कार्यस्थल पर लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने आहरण वितरण अधिकारी के कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान माह मई 2021 से सितम्बर, 2021 तथा दिसम्बर 2021 से जनवरी, 2022 तक वचनबद्ध मदों का आहरण किये जाने सम्बन्धी गम्भीर वित्तीय अनियमितता पाये जाने एवं प्रथम दृष्टया कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन किये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

ALSO READ:  UK :पौड़ी में ‘एकता परेड’ का हुआ सजीव प्रसारण, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

2. निलम्बन अवधि में डा० निधि वर्मा को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2. भाग 2 से 4 के मूल नियम 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महंगाई भत्ता, यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय है, भी अनुमन्य होगा, किन्तु ऐसे अधिकारी को जीवन निर्वाह के साथ कोई महगाई भत्ता देय नहीं होगा, जिन्हें निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ महगाई भत्ता अथवा महगाई भत्ते का उपातिक समायोजन प्राप्त नहीं था। निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि में इस शर्त पर देय होंगे, जब इसका समाधान हो जाए कि उनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिए उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य है।

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी के मोरी में 1 किलो 647 ग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा के ३ तस्कर गिरफ्तार

3. उपर्युक्त प्रस्तर 2 में उल्लिखित मदों का भुगतान तभी किया जायेगा जबकि डा० निधि वर्मा इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, वृत्ति व्यवसाय में नहीं लगी है।

4 निलम्बन अवधि में डा० निधि वर्मा, संबंधित मुख्य पशुचिकित्सधिकारी, पौड़ी गढ़वाल के कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगी।

5. डा० निधि वर्मा, के विरूद्ध आरोपो के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत अग्रेतर कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English