पौड़ी : जिलाधिकारी ने धीमी प्रगति से कार्य होने पर इनको लगाई फटकार

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासनिक भवन का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी । जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज निर्माणाधीन मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासनिक कार्यालय पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में धीमी प्रगति होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्यदाई संस्था को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन पार्किंग सहित निचले तल से ऊपरी तल तक बन रहे समस्त कमरों, स्टोर रूम, शौचालय के कार्यो का अवलोकन करते हुए नक्शे के अनुरूप उसका मापन भी किया।
जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था पेयजल निर्माण इकाई श्रीनगर को निर्देशित किया कि समस्त कमरों मे टाइल्स लगाने के साथ ही बेहतर दरवाजे व खिड़की लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य कमरों में भी शौचालय बनाने के निर्देश दिय तथा संबंधित अधिकारी को बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदाई संस्था को कहा कि शेष कार्य में तेजी लाते हुए मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने सबसे ऊपरी मंजिल में कार्य शुरू न होने पर संबंतिध अधिकारी की फटकार लगाई, उन्होंने निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि वाहन पार्किंग तथा दो तलों का कार्य 03 माह के भीतर पूर्ण करें तथा सबसे ऊपरी मंजिला का कार्य मार्च तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासनिक कार्यालय का निर्माण कार्य 04 करोड़ 40 लाख की लागत से पूर्ण किया जाएगा तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य मार्च, 2023 तक दिया गया है।
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान के सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, परियोजना प्रबंधक पेयजल निर्माण इकाई सुनील फर्स्वाण, सहायक प्रबंधक डीआर बेलवाल, प्रशासनिक अधिकारी संजय नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English