डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी : सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी चारधाम यात्रा व वर्षाकाल को ध्यान में रखकर सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये गये। बीआरओ को चारधाम यात्रा से पूर्व नरेन्द्रनगर में क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक करने तथा स्लॉप ट्रीटमेंट के कार्य स्थलों पर मलवा हटाने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ, पीएमजीएसवाई एवं नगर निकाय के अधिकारियों को सड़कों पर लगाये गये अवैध साइन बोर्ड को हटाने को कहा गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को सड़क के किनारे लोगों द्वारा डाले जा रहे मलवे, वाहन धुलाई के दौरान द्वारा डाले जा रहे पानी तथा टेलीकॉम कार्यालयों द्वारा केबिल लाइन बिछाने के बाद सड़कों को ठीक न करने को लेकर संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी मार्गों पर क्रेश बेरियर लगाने हेतु शीघ्र इस्टीमेट शासन को भेजने तथा परिवहन विभाग को जगह-जगह स्पीड डिस्पले बोर्ड लगाकर चालान करने के निर्देश दिये गये।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग टिहरी मनोज बिष्ट ने जनपद में हुई वाहन दुर्घटनाओं का माहवार, क्षेत्रवार आदि का विवरण, दुर्घटना के कारण, विभागों द्वारा किये चालान, संयुक्त चैकिंग आदि की जानकारी दी गई। लोनिवि चम्बा क्षेत्रान्तर्गत अन्तर्गत निर्मित मार्गों पर शीतकाल में पालाग्रस्त क्षेत्रों में चूना छिड़काव इत्यादि कर लिया गया है एवं बर्फबारी वाले क्षेत्रों में तत्काल मार्गों को यातायात उपलब्ध कराने हेतु जे.सी.बी. की तैनाती कर ली जायेगी।बीआरओ टिहरी ने बताया कि उनके कार्य क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर कम ऊंचाई वाले क्रैश बैरियर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु अलग से प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु उच्च मुख्यालय को भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर जिस स्थान पर स्लोप ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण हो चुका है उन स्थानों से मलवे निस्तारण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुछ स्थानों पर भूस्खलन उपचार कार्य प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने पर इन स्थानों से भी मलवा हटा दिया जायेगा।बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीएमओ श्याम विजय, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English