जनपद देहरादून के कटापत्थर में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : शनिवार को  पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कटापत्थर के पास नदी में नहाते समय एक युवक उसमें डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।  सूचना मिलने पर ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 20 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया व नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक का नाम है शिवम भटनागर पुत्र  महावीर प्रसाद, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- बाबूगढ़ विकासनगर, देहरादून।
ALSO READ:  ऋषिकेश : शताक्षी शर्मा के DSP पद पर चयन होने पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया

Related Articles

हिन्दी English