पिथौरागढ़ की दिशा जोशी बनी आईएएस अधिकारी, भाजपा नेता सुरेश जोशी की बेटी हैं दिशा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दी बधाई...इस बार तीनों टॉप रैंक युवतियों ने हासिल की हैं

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड से भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी ने आईएएस टैंक हासिल किया है. दिशा को 19वां रैंक हासिल हुआ है. दिशा के पिता सुरेश जोशी पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता हैं और प्रदेश प्रवक्ता भी हैं.

 वहीँ इस बार तीनों टॉप रैंक युवतियों ने हासिल की हैं. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. 17 मार्च को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का परिणाम घोषित किया गया था. मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. इंटरव्यू का आयोजन 5 अप्रैल 2022 से 26 मई 2022 तक किया गया था.चयन के लिए कुल 685 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. इनमें से सामान्य वर्ग के 244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी के 105 और एसटी वर्ग के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं.

ALSO READ:  ऋषिकेश :जोगीवाला माफी में अवैध नशामुक्ति केंद्र को बंद करने की ग्रामीणों ने की मांग

यूपीएससी की इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है. परीक्षा में अंकिता अग्रवाल ने आल इंडिया सेकेंड रैक हासिल की है। तीसरा स्थान गामिनी सिंगला को मिला है. इस साल शीर्ष तीन पदों पर लड़कियों ने बाजी मारी है. यूपीएससी परीक्षा में चौथा स्थान ऐश्वर्य वर्मा और पांचवा स्थान उत्कर्ष द्विवेदी को प्राप्त हुआ है।

Related Articles

हिन्दी English