यूपी: यहां चला हथौड़ा भ्रस्टाचार पर सीएम योगी का, डिप्टी एसपी को बनाया सिपाही

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से  भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी खबर आ रही है। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को डिमोशन कर सिपाही बनाने के आदेश दिए हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी एसपी विद्या किशोर शर्मा को मूल पद पर डिमोट कर दिया है। विद्या किशोर पर रामपुर में सीओ सिटी रहते कई गंभीर आरोप लगे थे। बीते साल मुख्यमंत्री के आदेश पर शासन ने विद्या किशोर के खिलाफ जांच कराई थी, जिसमें उन पर लगे आरोप सही पाए गए थे। बीते साल ही रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान एक महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उसका आरोप था कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल के संचालक विनोद यादव और तत्कालीन इंस्पेक्टर गंज रामवीर यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया, इसमें पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।इसी मामले में पांच लाख की घूस लेते हुए सीओ सिटी रहे विद्या किशोर का एक वीडियो वायरल हुआ था।

ALSO READ:  UK :उत्तर प्रदेश निवासी यूट्यूबर का शव मिला गेस्ट हाउस में

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर शासन ने इसकी जांच करायी थी। एएसपी मुरादाबाद की जांच में सीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए। यही नहीं विद्या किशोर शर्मा पर गोकशी करने वालों को छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर पर दबाव डालने का भी आरोप लगा था।

ALSO READ:  UK :हल्द्वानी में सोशल इन्फ्लुंसर के खिलाफ हिन्दू वादी संगठनों का विरोध प्रदर्शन, FIR की मांग

जब इंस्पेक्टर ने नहीं छोड़ा तो उसे फोन पर धमकाया था, इस पर इंस्पेक्टर ने आईजी मुरादाबाद के सामने पेश होकर फोन रिकार्डिंग सुनवायी थी, जिसकी जांच आईजी मुरादाबाद ने की थी, उसमें भी यह दोषी पाए गए थे। विद्या किशोर सिपाही से प्रमोशन पार्टी डिप्टी एसपी के पद तक पहुंचे थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English