हरिद्वार में धर्म के नाम पर चल रही गौशाला मात्र लूट खसोट का अड्डा बनी

चर्चा: प्रशासन के सुस्त रवैया के चलते अधिकांश आश्रम काट रहे चांदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वेद प्रकाश चौहान): हरिद्वार धर्मनगरी में लोगो ने गौशाला के नाम पर मात्र लूट खसोट का अड्डा बना दिया है। शहर में चर्चा है की गौशाला के नाम पर लोगो ने संस्था तक रजिस्टर्ड करा रखी है।

वहीं बात की जाए तो हरिद्वार कोतवाली नगर के क्षेत्रांतर्गत सड़कों पर घूम रही गाय गंदगी खाकर अपना पेटबर रही है। हरिद्वार धर्मनगरी में बने अधिकांश आश्रम गाय का दूध निकालकर सड़कों पर छोड़ देते हैं, वहीं नगर निगम भी अब नरक का निगम बन चुका है, सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर पर गाय गंदगी खाते दिखाई दे रही है, धर्म के नाम पर लाखों रुपए कमाने वाले कुछ आश्रम श्रद्धालुओं को गौशाला के नाम पर लूटने का काम कर रहें हैं, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में सरयू नदी में बहा जम्मू और कश्मीर का युवक मोहम्मद अशरफ, पुलिस, NDRF और आमजन बने देवदूत

वही हरिद्वार जिला प्रशासन के सुस्त रवैया के चलते अधिकांश आश्रम गौशाला के नाम पर चांदी काट रहें है, अब देखना यह होगा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद उठ किस ओर करवट लेता है।

Related Articles

हिन्दी English