लक्ष्मणझूला: ठंड बढ़ी तो फक्कड़ बाबाओं की सुध ली धर्मराज मंदिर के धर्माचार्य ने, सैकड़ों को बांटे गर्म कपड़े और हनुमान जी का प्रिय प्रसाद

इस मौके पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज भी रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लक्ष्मण झूला/पौड़ी : पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला इलाके में धर्मराज मंदिर में आज जैसे ही ठंड बढ़ी तो धर्मराज मंदिर के धर्माचार्य ने स्वामी महामंडलेश्वर श्री विष्णु दास महाराज ने फक्कड़ बाबाओं की सुध ली।

आज दिनांक 29/11/2022 को श्री धर्मराज मंदिर लक्ष्मण झूला में स्वामी महामंडलेश्वर श्री विष्णु दास महाराज के पावन सानिध्य में 551 फक्कड़ बाबाओ को गर्म वस्त्र बांटे गए और मिस्ठान वितरण किया गया।

साथ हीआसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे निर्धन असहाय झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली गरीब तबके को भी सैकड़ों की संख्या में गर्म वस्त्र वितरण किये गए।, इस अवसर पर सर्व प्रथम 551 छात्रों द्वारा धर्मराज मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया,पूज्य महाराज महामंडलेश्वर स्वामी श्री विष्णु दास जी महाराज ने कहा कि हनुमान जी का दिन है आज मंगलवार है और हनुमान जी को लड्डू बहुत पसंद है ऐसे में यहां पर लड्डू का वितरण किया गया मिष्ठान के तौर पर साथ ही गर्म कपड़े वितरित किए गए भक्तों की जैसी आस्था रहती है उसी अनुसार हम कार्य करते हैं और ईश्वर उसी अनुसार हम से कार्य करवाता है। हमसे जितना हो पाए हम पूरा करते हैं मानव सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं ताकि गरीबों असहाय संतो की जितनी मदद की जाए वह कम है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना

साथी तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि महाराज श्री यहां पर हमेशा मानव सेवा के लिए तत्पर रहते हैं हमेशा सहयोग करते हैं और जब भी मौका मिलता है वह असहाय गरीब निर्धन लोगों की मदद को आगे आते हैं आज भी हनुमान जी का दिन है ऐसे मौके पर मिष्ठान वितरण कर गर्म वस्त्र महाराज जी के द्वारा यहां पर बांटे गए।

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का

वही इस मौके पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज तुलसी मानस मंदिर ऋषिकेश के महंत, अनिता वशिष्ठ, सदस्य जिला पंचायत शकुंतला राजपूत, नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन जौंक मीना देवी, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी कामाक्षी वशिष्ठ, स्वप्निल वशिष्ट, प्रदीप शर्मा, विजय सिन्हा, पवन देशवाल, बाबा सीताराम दास व धर्मराज मंदिर के संत महात्मा इस दौरान उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English