देवप्रयाग :भारी बारिश के बावजूद तेगड़ बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भारी भीड़ 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग:   जिला पंचायत सदस्य चिलेड़ी एवं जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग  उत्तम सिंह असवाल द्वारा द हंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल सतपुली के सहयोग से तेगड़ बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि शिविर में 435 से अधिक मरीजों को देखा गया, जिसमें 54 मरीजों को हॉस्पिटल मैं चेकअप के लिए बुलाया गया है। मरीजों को दवाइयां वितरित की गई।उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि पिछले 10 सालों से लगातार क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन वह करते आ रहे हैं जनता से किए गए वादे पर जन सेवा की शुरुआत हो चुकी है क्षेत्र में समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविरों की आयोजन के साथ अन्य शिविरों का भी आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह भंडारी, कुंदन रावत, सूरवीर सिंह रावत,मोर सिंह पुंडीर, रजनीश भंडारी, डॉ भूपेंद्र सिंह, संतोष, रविंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English