देवबंद : पैगम्बर का अपमान किसी कीमत पर सहन नहीं : हकीमुद्दीन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवबंद : जमीयत उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासिमी ने शनिवार को जारी ब्यान में कहा कि पैगंबर का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता और इसके विरुद्ध प्रदर्शन करना मुसलमानों का संवैधानिक अधिकार है।

पैगंबर के अपमान के विरुद्ध हुए देशव्यापी प्रदर्शनों पर पुलिसिया हिंसा और स्थिति पर नियंत्रण पाने में असफलता ने जलती आग पर घी डालने का काम किया है। प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही अंधाधुन गिरफ्तारी, फायरिंग और बुलडोजर का इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ है। कहा कि सरकारों को यह समझना चाहिए कि आप किसी विदेशी दुश्मन से नहीं लड़ रहे हैं बल्कि वे सभी इसी देश के नागरिक हैं।

ALSO READ:  UK :धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

मौलाना हकीमुद्दीन ने कहा कि पुलिस द्वारा जो प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए जा रहे हैं उनको न्याय दिलाने के लिए जमीयत हर सम्भव संघर्ष करेगी। रांची में प्रदर्शन के दौरान शहीद होने वाले मुदस्सिर और साहिल की मौत पर जमीयत गहरा दुख व्यक्त करती है और झारखंड सरकार से मांग करती है कि इस मामले की पूर्ण न्यायिक जांच कराई जाए ताकि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सके।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English