देवबंद : दारुल उलूम देवबंद में लगी दाखले लेने वाले छात्रों की लगी भारी भीड़ 2 दिन में पांच हजार प्रवेश फार्म वितरित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवबंद : विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद में नए क्षेत्र के लिए दाखले लेने वाले छात्रों के लिए फार्मों का वितरण का कार्य शुरू हो गया है। पिछले 2 सालों से कोरोना काल के चलत दारुल उलूम देवबंद में नए एडमिशन नहीं हुए थे इस बार संस्थान ने एडमिशन लेने के लिए कानूनों में कई हेरफेर के साथ सभी कक्षाओं में नए एडमिशन की घोषणा की है, जिसके लिए रमजान के आखरी दिनों से ही छात्र यहां आना शुरु हो गए थे।संस्था की ओर से 4 मई से प्रवेश के लिए आवेदन पत्र बांटना शुरू किया गया है, जो विभिन्न जमातों के लिए 11 मई तक चलेगा, जिसमें दो दिन में अलग अलग कक्षाओं के साढ़े चार हजार से अधिक फार्म बांटे जा चुके हैं, इस बार भीड़ अधिक होने के कारण फार्म वितरण के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं, एक काउंटर पर एक दिन में 400 से 500 आवेदन फार्म बांटे जा रहे हैं।

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का

सभी कक्षाओं के लिए 11 मई तक फॉर्म जमा करने होंगे। जिसके बाद फॉर्म की जांच की जाएगी और जिन छात्रों के फॉर्म सही पाए जाएंगे उनके लिए लिखित और मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को ही संस्था में प्रवेश मिलेगा।हम आपको बता दें की दारुल उलूम में हर साल लगभग दस से बारह हजार एडमिशन के इच्छुक छात्र फॉर्म भरते हैं लेकिन मेरिट के आधार पर डेढ़ से दो हजार छात्रों को ही एडमिशन मिल पाता है, जबकि पिछले दो वर्षों में करोना काल के चलते कोई नया एडमिशन नहीं हुआ है ऐसे में नए दाखलों का कोटा बढ़ाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

ALSO READ:  UK :SVMC ऋषिकेश में अग्नि सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम, आग लगने पर घबराएं नहीं, समझदारी और सावधानी से करें बचाव

संस्था द्वारा इस वर्ष आईडी और आधार कार्ड आदि के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं और फर्जी आईडी या दस्तावेज जमा करने वाले छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा इतना ही नहीं ऐसे छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English