देवबंद: आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान का देवबन्दी आलीम ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवबन्द : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कि अब हम आगे से किसी भी मंदिर मस्जिद के मामले पर कोई भी आंदोलन नहीं करेंगे उनके इस बयान पर देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने स्वागत करते हुए कहा कि मोहन भागवत जी का बयान बहुत ही अच्छा बयान है और उन्होंने जो कहा है कि आगे से हम मंदिर मस्जिद पर कोई भी राजनीति नहीं करेंगे हम उनके इस बयान का समर्थन करते हैं और हम चाहते हैं कि पूरा देश उनके बयान का समर्थन करें.

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

उन्होंने कहा की आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत जी का जो बयान आया है मैं मोहन भागवत जी के इस बयान से पूरी तरीके से सहमत हूं और मैं भी यह चाहता हूं और देश के सभी देशवासी और तमाम ही सेकुलर ध्यान रखने वाले लोग यही चाहते हैं कि देश के अंदर कैसे अमन शांति रहे भाईचारा रहे. हमारा देश तरक्की करें अगर हम सिर्फ मंदिरों मस्जिद की राजनीति के अंदर उलझ कर रह गए तो यह हमारा भाई चारा खत्म हो जाएगा देश बर्बाद हो जाएगा और देश के अंदर अमन शांति खत्म हो जाएगी देश का जो असल मकसद है वह तरक्की पहुंचाना है. लोगों को फायदा पहुंचाना है उस तरफ से लोगों का ध्यान हटता जा रहा है तो मैं मोहन भागवत जी के बयान से पूरी तरीके से सहमत हूं आर एस एस प्रमुख का जो बयान आया है वह बहुत अच्छा बयान है मैं सभी देशों से यह अपील करूंगा भागवत जी के बयान का समर्थन करें और मैं भी समर्थन करता हूं.

Related Articles

हिन्दी English