दिल्ली : हरक सिंह रावत पुत्रवधु अनुकृति के साथ हुए कांग्रेस में शामिल, हरीश रावत भी रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली ।शुक्रवार को दोपहर में उत्तराखण्ड के नेता हरक सिंह रावत आखिर कांग्रेस में शामिल हो गए आज. उनके साथ उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुंसाईं रावत भी कांग्रेस में शामिल हो गयी. दिल्ली में कांग्रेस के वॉर रूम में हुई हरक सिंह की जॉइनिंग.

इस मौके पर चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उत्तराखण्ड प्रभारी देवेंद्र यादव समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने हरक सिंह रावत और उनकी बहू को कांग्रेस ज्वाइन करवाई. अब देखना होगा कांग्रेस अनुकृति को लैंड्सडाउन से टिकट देती या नहीं. हरक सिंह रावत भाजपा से टिकट मांग रहे थे अनुकृति के लिए. वहां बात नहीं बनी तो वे कांग्रेस में शामिल हुए. वहीँ, कई जगह हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल करने को लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने हरक सिंह को निष्काषित कर दिया था 6 साल के लिए साथ ही मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया था.

ALSO READ:  UK:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रोते हुए विडियो किया जारी पति गिरधारी के खिलाफ लिखवाई FIR

हरक सिंह उत्तराखंड के बड़े नेता माने जाते हैं. वे 2002 में उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद से लगातार चार बार विधायक रहे हैं. उन्होंने 2002 में लैंसडाउन से चुनाव जीता था. वे 2007 में भी इसी सीट से विधानसभा पहुंचे थे. 2012 में वे रुद्रप्रयाग से चुनाव जीते. 2017 में हरक सिंह बीजेपी के टिकट से कोटद्वार से चुनाव जीते थे. वे उत्तराखंड सरकार में मंत्री भी रहे हैं

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान के सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English