दिल्ली : सरकारी कर्मचारियों की फिर बल्ले-बल्ले…मोदी सरकार देगी एक और तोहफा, डीए के बाद अब एचआरए भी बढ़ेगा ! 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले करने वाली है फिर से..जी हाँ मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अभी हाल ही में बढ़ोतरी की थी. डीए को 3 फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है. अब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जल्द ही एक और तोहफा दे सकती है. यानी उनके सैलरी में और बढ़ोतरी हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार की तरफ से इसी महीने कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिए जाने की उम्मीद है. महंगाई भत्ते के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस (HRA) समेत अन्य भत्तों को बढ़ाने का फैसला सरकार जल्दी ही कर सकती है.

डीए बढऩे के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी 25 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.शहरों के लिए एक्स, वाय और जेड तीन श्रेणियां हैं.फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. ऐसे में निजी सेक्टर में काम करने वालों को कौन सुनेगा बड़ी बात है. महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उनकी सैलरी उतनी ही है. सरकार को इस मामले में सोचना चाहिए और कोई ठोस नेति बनानी चाहिए.

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English