दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल बनाये गए, इंद्रसेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाये गए हैं। अधिसूचना देर शाम जारी कर दी गई. रघुवर दास झारखंड के बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए पहली बार पांच साल तक सरकार को चलाया था. अब इनके राज्यपाल बनने से राज्य में भाजपा का चेहरा साफ हो गया. सीधे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बाबूलाल मरांडी होंगे.आपको बता दें, रघुवर दास जमशेदपुर से विधायक का चुनाव लड़ते है. लेकिन 2019 के चुनाव में पार्टी के बागी सरयू राय के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद अब 2024 के चुनाव में लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा जोरों से थी. लेकिन इस फ़ैसले के बाद अब सभी लोग चौक गए है।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English