दिल्ली :  भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ, मुख्यमंत्री  धामी ने दी बधाई

उच्च सदन में देवभूमि की मजबूत आवाज बनकर केंद्र से आती विकास की धारा की गति को तीव्र करने का प्रयास करूँगा : महेंद्र भट्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • केंद्र के विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को क्षेत्र में लाने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की नीति को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी : महेंद्र भट्ट 

दिल्ली/देहरादून :  उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. वे उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.   इस दौरान महेंद्र भट्ट ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की उम्मीदों एवं प्रदेश की जनता के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. आपको बता दें, महेंद्र भट्ट का निवास ऋषिकेश में है.

ALSO READ:  UK : ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री धामी

भट्ट  को राज्यसभा  के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई.  शपथ लेने के बाद भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की विकास की योजनाओं को मैदान से लेकर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे..प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उच्च सदन में देवभूमि की मजबूत आवाज बनकर केंद्र से आती विकास की धारा की गति को तीव्र करने का प्रयास करेंगे. महेंद्र भट्ट ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की उम्मीदों एवं प्रदेश की जनता के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

ALSO READ:  UK :हिमालयन बंजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी नदी में बहा,SDRF जुटी सर्च में

महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि वासियों की विकास के प्रति आकांक्षा को देश के उच्च सदन में स्वर देकर उसे साकार कराने का काम करेंगे. केंद्र सरकार के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य में आगे बढ़ाने का काम करेंगे. साथ ही केंद्र के विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को क्षेत्र में लाने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की नीति को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भट्ट को उनके राज्यसभा के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं. फोटो सौजन्य संसद टीवी 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English