दिल्ली :राज्यसभा में 100 सदस्यों वाली पार्टी बनी भाजपा, रचा इतिहास

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : ऊपरी सदन यानी राज्य सभा में भारतीय जनता पार्टी 100 का आंकड़ा पार करने वाली पहली पार्टी बन गयी है. भाजपा 1990 के बाद से राज्यसभा में 100 का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बन गई है. गुरुवार को हुए चुनाव में असम, त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है. इसके बाद भाजपा पहली बार राज्यसभा में 101 सदस्य होने की उपलब्धि पर पहुंच गई है.

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च
RAJYA SABHA

ऊपरी सदन में 32 साल बाद किसी पार्टी ने इस आंकड़े को हासिल किया है. हालाँकि आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. कुछ दिन पहले 6 राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हुए. इसमें असम में 2 सीट, हिमाचल प्रदेश में 1, केरल में 3, नगालैंड में 1, त्रिपुरा में 1 और पंजाब की 5 सीटें शामिल हैं. भाजपा ने पंजाब से अपनी एक सीट खो दी, लेकिन नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट पर जीत हासिल की. वर्तमान में भाजपा के सदस्यों की संख्या 97 है.NDA की बात करें तो अब राज्यसभा में 117 सदस्य हैं.

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

पंजाब की पांचों राज्यसभा सीट पर AAP के उम्मीदवार निर्विरोध जीते. इनमें दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक राघव चड्ढा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा और अशोक मित्तल शामिल हैं.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English