दिल्ली : भारत में पेट्रोल-डीजल, गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नई दिल्ली :  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि भारत में पेट्रोल-डीजल, गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से 20% आवाजाही प्रभावित हुई है, लेकिन भारत की क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी आपूर्ति 100% जारी है, एलपीजी के कार्गो नियमित रूप से आ रहे हैं, और देश में एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा है। उद्योगों और 33 करोड़ परिवारों को किसी तरह की गैस या ईंधन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने गैस कालाबाजारी रोकने और वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध कराने के लिए भी कदम उठाए जाने की जानकारी दी।

Related Articles

हिन्दी English