ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट पर दिल्ली की महिला डूबने लगी स्नान करते वक्त, जवानों ने बचाया बमुश्किल

तीर्थनगरी में गंगा में नहाते डूबने लगी दिल्ली की पर्यटक को रेस्क्यू टीम ने बचाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: रविवार को वीकेंड पर गंगा में नहाते समय दिल्ली के एक महिला पर्यटक पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगी। बता दें कि घाट पर मौजूद फ्लड रेस्क्यू टीम 40 वाहिनी पीएसी के जवानों ने जान पर खेलकर महिला को डूबने से बचा लिया। जान सलामती पर महिला उसके परिजनों ने रेस्क्यू टीम का आभार जताया।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह दिल्ली से तीर्थनगरी ऋषिकेश परिवार के साथ घूमने आई मीरा देवी (40) पत्नी अमर सिंह निवासी निखिल बिहार, बी ब्लॉक गली नंबर 4 बदरपुर, इस्माइलपुर, दिल्ली की रहने वाली त्रिवेणी घाट में गंगा स्नान कर रही थी इसी बीच पानी की तेज बहाव में आकर वह डूबने लगी। उसे संकट में देख परिजनों ने शोर मचा दिया। काफी शोर सुनकर घाट पर मौजूद फ्लड रेस्क्यू 40 पीएसी वाहिनी के जवान उत्तम भंडारी व नागेंद्र सिंह सजवाण ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर गंगा में डूब रही महिला को सकुशल पानी से निकालकर बचा लिया है । महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

Related Articles

हिन्दी English