देहरादून : यूपी सीएम योगी आज उत्तराखंड आएंगे, बिथ्याणी में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे

चार मई को योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : देवभूमि दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आज से. तीन दिन के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड आ रहे हैं. उप्र में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है.

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे. मंगलवार को वह पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे. वह चार मई को अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं. यमकेश्वर ब्लाक योगी आदित्यनाथ का गृह ब्लाक है. माना जा रहा है कि चार मई को वह अपने पैतृक गांव में जाकर परिजनों से भेंट कर सकते हैं. प्रशासन ने उनके आने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. सुरक्षा के चाक चौबंध किये गए हैं.

ALSO READ:  UK :महापौर शम्भू पासवान  ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, नगर स्तरीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सीमे योगी 5 मई को वह हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे.हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी और योगी आदित्यनाथ के मध्य सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों के बंटवारे के संबंध में 18 नवंबर 2021 को हुई उच्च स्तरीय बैठक में बनी सहमति पर कार्रवाई को लेकर बातचीत हो सकती है. काफी सम्पत्तियाँ ऐसी हैं जो दोनों राज्यों को हस्तांतरण करनी है. राज्य बनने के बाद वो परिसंपत्तियां इन्तजार कर रही हैं हस्तांतरण का.

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English