देहरादून : आम आदमी पार्टी के ये हैं 15 स्टार प्रचारक, जो करेंगे उत्तराखण्ड में प्रचार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/दिल्ली : पहली बार उत्तराखण्ड में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने अपने 15 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. जो न केवल वोटरों को पति की तरफ लुभाएंगे बल्कि पार्टी की नीति रीति से आम जन से रूबरू भी होंगे. साथ ही स्थानीय प्रत्याशी के हाथ मजबूत करने की दिशा में अपने कदम बढ़ाएंगे. अपने प्रचार के माध्यम से. उत्तराखंड में एक ही चरण में 14 फरवरी को आम चुनाव होने हैं. अब सभी स्टार प्रचारक जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। सभी की ड्यूटी तय कर दी है. सबको जिम्मेदारी दी गयी है किसको कहाँ जाना है कैसे प्रचार करना है.

ALSO READ:  उत्त्तराखण्ड पुलिस की वर्दी में होगा कुछ बदलाव, बनेगी और स्मार्ट

आप के चुनाव कैंपेन को मजबूत करने और डोर टू डोर प्रचार करने के लिए अब आप पार्टी के दिग्गज नेता उत्तराखंड आकर प्रचार करेंगे और जनता को आप की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें आप पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे। आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही चुनावों में आप पार्टी का प्रचार करने के लिए आप के कई बडे नेता उत्तराखंड आएंगे।जिसमें आप पार्टी के र्शीष नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ,कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, आप सांसद संजय सिंह,कैबिनेट मंत्री सतेन्द्र जैन,कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम,कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन,आप के उत्तराखण्ड प्रभारी दिनेश मोहनिया,आप के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल, दिल्ली के आप विधायक जरनैल सिंह, आप विधायक आतिशी,आप विधायक संजीव झा,आप विधायक राखी बिडला,आप विधायक कुलदीप कुमार और आप विधायक प्रवीण कुमार शामिल हैं। अब देखना होगा ये कितना बदलाव ला पाते है उत्तराखण्ड में दिल्ली मॉडल को साथ लेकर.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश के बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English