देहरादून :उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल द्वारा दून महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल द्वारा सोमवार को सायं 4 बजे दून महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। जहां गर्भवती महिलाओं के प्रसव संबंधी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

जहां पर अनेक प्रकार के समस्याओं द्वारा वहां उपस्थित मरीजों के परिजनों द्वारा अवगत कराया गया। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा अस्पताल में उपस्थित मरीजों से मुलाकात की गई और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल परिसर में सफाई की व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष महोदय ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अस्तपाल परिसर व शौचालयों आदि में स्वच्छ्ता बनी रहनी चाहिए। कुछ मरीजों द्वारा अस्पताल में उपस्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत भी की।

ALSO READ:  UK : खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार अनुज अग्रवाल को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सीएमएस पंत से फोन पर वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराते हुए तुरंत उनके समाधान के लिए निर्देशित किया। अध्यक्ष कंडवाल ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं जनता के हित में चलाई जा रही हैं जिन पर अधिकारियों द्वारा सुचारु रुप से मॉनिटरिंग ना होने की वजह से सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं अव्यवस्थित रहती हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने उन्हें मिल रही शिकायतों के आधार पर आज दून महिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण किया था।

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

महिला आयोग के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित डॉक्टरों व सीएमएस को निर्देशित किया गया कि इन महिलाओं को मिलने वाली सभी सुविधाओं को सुचारू रूप से उनके हित में पहुंचाया जाना चाहिए। साथ ही प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला के साथ सही व्यवहार किया जाना चाहिए उन्हें समय पर दवाई व उपचार मिलना चाहिए। इस मौके पर कामिनी गुप्ता सदस्य सचिव महिला आयोग व एस आई संगीता नौटियाल उपस्थित रही।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English