देहरादून : ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई मिली सीएम धामी से, गंगा जली भेंट कर दी बधाई और शुभकामनायें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : ऋषिकेश अनीता ममगाई ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. कल शपथ ग्रहण करने के बाद आज देहरादून में मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण करने के बाद 12वें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. तीर्थनगरी ऋषिकेश से अपने साथ गंगाजली ले कर गयीं मेयर अनीता ममगाई ने उनको गंगाजली भेंट की. साथ ही कहा हमारे प्रदेश को एक युवा मुख्यमंत्री मिले हैं, उन्होंने पिछली सरकार में जो काम किये थे उनसे आम जन से लेकर कार्यकर्ता सभी प्रभावित थे, फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है शीर्ष नेतृत्व का अच्छा फैसला है और उम्मीद जताई पांच साल में उनके नेतृत्व में राज्य विकास की सीढ़ियां तेजी से चढ़ेगा. उनके कुशल नेतृत्व से पार्टी और प्रदेश का चौमुखी विकास होगा.

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

वहीँ मेयर अनीता ममगाई ने ट्वीट कर दी जानकारी.

ट्वीट –

 

Related Articles

हिन्दी English