देहरादून :हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया। हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, निर्मला जोशी , डॉ. दीपा रावत , शशिप्रभा अग्रवाल , बबीता पुण्डीर , शशि चमोली , सुबोधिनी शर्मा , कुसुम गैरोला , अनीता दास एवं हेमलता गड़िया ने विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश में शिव-शक्ति की भव्य प्रस्तुति ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, नितिन चक्रधारी व टीम का हुआ सम्मान

गीता पुष्कर धामी ने हरेला पर्व पर उपहार स्वरूप मंत्रीगणों एवं विधायकगणों की पत्नियों को पौधे भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि संस्कृति और प्रकृति के संगम से परिपूर्ण यह पावन पर्व हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है।

ALSO READ:  UK: दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आईडीपीएल ग्राउंड ऋषिकेश  में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English