देहरादून : कार्मिकों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश…अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात प्रत्येक कार्मिक से यह अपेक्षा की है कि वे प्रातः 9ः30 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

इस हेतु आवश्यक है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं अथवा अपने अधीनस्थों से सम्बन्धित निजी स्टाफ / अनुभागों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय। यदि कोई कार्मिक 3 दिन कार्यालय में विलम्ब से उपस्थित पाया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही हेतु संस्तुति सचिवालय प्रशासन विभाग को अग्रसारित की जायेगी।

ALSO READ:  UK : मेरठ का शराब तस्कर निशांत शर्मा ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था

अपर मुख्य सचिव  मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध सभी सचिवों, प्रभारी सचिव से कार्मिकों की कार्यालयों में समय पर उपस्थिति की निरीक्षण आख्या भी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाने की भी अपेक्षा की है।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर उपडाकघर पांखु के लिए मेल वाहन सेवा का शुभारंभ, दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर डाक सुविधा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English