देहरादून :पूर्व सीएम तीरथ बोले, 5 नहीं बल्कि 15 साल तक मुख्यमंत्री की पारी खेलेंगे पुष्कर सिंह धामी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व् वर्तमान पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके निवास पर. तीरथ ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा दो तिहाई से अधिक बहुमत लेकर आने वाली है। मुख्यमंत्री धामी पांच साल के लिए नहीं बल्कि 15 साल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे.

ALSO READ:  भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक ओम योगी विशाल भारद्वाज ने अपनी अद्वितीय योग साधना से सभी को प्रेरित किया

10 मार्च को जब नतीजे सामने आएंगे तो निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा परचम लहराएगी। तीरथ ने कहा कि हमारा एक परिवार है, हालांकि मुझे स्वयं ही मुख्यमंत्री के पास जाना था, लेकिन चुनाव में व्यस्तता की वजह से नहीं जा पाया। इस बीच अचानक खुद ही उनका फोन आ गया। स्वाभाविक है कि चुनाव के मसलों पर चर्चा हुई होगी। तीरथ सिंह रावत ने पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। दोनों के बीच लगभग आधा घंटे से अधिक समय तक विधानसभा के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सांसद तीरथ रावत की पत्नी रश्मि त्यागी रावत भी मौजूद रहीं।

ALSO READ:  UK : अल नीनो की संभावित प्रभाव को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने की विस्तृत बैठक : गणेश जोशी, कृषि मंत्री

Related Articles

हिन्दी English