देहरादून :DGP अशोक कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की साथ ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बेहतर काननू व्यवस्था के लिए पुलिस की तारीफ की, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाने की बात कही।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

उत्तराखंड राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक के साथ बातचीत में कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। महिला अपराधों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की अवश्यकता है|इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही न बरती जाए, महिलाओं की ओर से की गई छोटी से छोटी शिकायत को संज्ञान में लेकर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए| वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी विधानसभा अध्यक्ष से महिलाओं के लिए कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आश्वस्त किया|

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English