देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में आकांक्षी जनपदों हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर की प्रगति की समीक्षा की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में आकांक्षी जनपदों हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी जनपदों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से सम्बन्धित समस्याओं का लगातार अनुश्रवण किया जाए।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को कमजोर बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने पर बल दिया। कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की उचित व्यवस्था की जाए, साथ ही, स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली पानी और टॉयलेट की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं रिक्त पदों को भरे जाने में आकांक्षी जनपदों को प्राथमिकता के साथ लिया जाए। उन्होंने लगातार डाटा अपलोड किए के निर्देश देते हुए जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डाटा अपलोड की भी लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में माँ भगवती की द्वितीय चौकी में गूंजे भजन, तरुण सागर ने बांधा समां

इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, हरिचंद्र सेमवाल एवं आर. राजेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English