देहरादून :मुख्यमंत्री धामी ने आर टी ओ (RTO) कार्यालय पर छापा मारा, आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राजपुर रोड स्थित आर टी ओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आर टी ओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10ः30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे। कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English