देहरादून : छात्रा वंसिका बंसल की गोली मार कर हत्या करने वाला आरोपी आदित्य तोमर ISBT से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : राजधानी में युवती की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से कल हिला देने वाली खबर आयी थी. कल कॉलेज की छात्रा की गोली मार कर हत्या करने वाला छात्र आदित्य तोमर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा की मौत के बाद हर कोई हैरान था इस तरह का अपराध कोई कैसे कर सकता है ? जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी छात्र आदित्य तोमर को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है. जिसका प्रयोग उसने छात्रा की हत्या करने में किया था. आपको बता दें कि हरिद्वार ज्वालापुर निवासी कृष्णा नगर की छात्रा वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल देहरादून कॉलेज हॉस्टल में रहती थी. गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कॉलेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान में सामान खरीद रही थी. सहपाठी आदित्य तोमर निवासी रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को खींचकर बाइक पर बैठाने लगा. वंसिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी.

ALSO READ:  UK : रायवाला में 2 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

डी फार्मा फर्स्ट ईयर की छात्रा थी वंसिका. कॉलेज हॉस्टल में रह रही थी, शाम को वह अपनी दोस्त के साथ किसी काम के लिए हॉस्टल से बाहर आई थी तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी.बताया जा रहा है छात्रा से एक तरफ़ा प्यार करता था.

Related Articles

हिन्दी English