देहरादून :कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मुलाकात की, बजट से सम्बंधित कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मुलाकात की, इस दौरान बजट से सम्बंधित कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई. अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने अग्रवाल के साथ आने वाले बजट से सम्बंधित कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।

इस पर अग्रवाल ने वित्त सचिव को आगामी बजट में जनता के सुझावों का समायोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट जनता के अनुरूप बने, इसके लिए उनके सुझावों को जानना परमावश्यक है।

अग्रवाल ने कहा कि आगामी बजट जनता को सुविधाएं देने वाला होगा। इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा जाएगा। आम से खास आदमी को बजट से लाभ मिले, इस दिशा में कार्य किया जाए।

Related Articles

हिन्दी English