यहां रात की हाड़ कपाती ठिठुरती ठंड में गाय के बछड़े को कुत्तों से कैसे बचाया चन्द लोगों ने, जानिए और समाज में भी दिया एक संदेश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-
खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है।इस कड़ाके की पड़ रही ठंड में सड़क पर घूम रही एक गाय की छोटी सी बछिया को कुत्तों ने काट लिया।
जिससे बछिया के शरीर मे कई जगह पर घाव हो गए और बछिया चलने में असमर्थ हो गई,और इस भीषण ठंड में भी गाय का बेजुबान बछड़ा एक गली के अंधेरों में काफी देर तक इंसानों की मदद के लिए सड़क पर पड़ा रहा। अंधेरा होने की वजह से कुछ कुत्ते उसके घाव पर और जख्म दे रहे थे। जिससे उसकी हालत और बिगड़ती जा रही थी। ये वाक्या है बहादुरपुर रोड स्थित कौमी निसवा कालेज के पीछे एक गली का।
क्षेत्रवासियों द्वारा सूचना मिलने पर कुत्तों के काटने से बुरी तरह घायल गाय के बच्चे को ठेले पर लाद कर गोलाघाट स्थित जिला पशु चिकित्सालय लाया गया। जहाँ डॉ एस एस यादव व उनके सहयोगी दिनेश  की मदद से घायल गाय बच्चे को इंजेक्शन व घाव पर दवा लगाकर प्रथम उपचार दिया गया है।इस नेक कार्य में भोला सोनी,सरफराज भाई,मँगरू प्रजापति,परवेज,अरविंद  प्रजापति,अनुराग वर्मा  दीपांकुश चित्रांश, शिव कुमार प्रजापति,डॉ एस एस यादव (जिला पशु चिकित्सालय) व उनके सहयोगी दिनेश  ने अहम भूमिका निभाई।
जिला पशु चिकित्सालय के डॉक्टर एसएस यादव ने इलाज के उपरांत घाव ठीक हो जाने पर गाय के बच्चे को नगरपालिका ईओ से संपर्क करके गौशाला में छोड़े जाने की बात कही है।

Related Articles

हिन्दी English