असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले में हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने ऋषिकेश में फूंका भाजपा का पुतला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : असम प्रदेश के लखीमपुर में  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी  द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के विरोध में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर असम के मुख्यमंत्री के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने के विरोध में कांग्रेस जन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर के तत्वाधान में श्यामपुर बाईपास में भाजपा का पुतला दहन किया l
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र रावत ने कहा कि शांतिप्रिय माहौल में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला कर भाजपा ने अपने संकीर्ण मानसिकता एवं हिटलर शाही का परिचय दिया है l भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर गुंडागर्दी पर उतर आई हैं l जिसके चलते लोकतंत्र खतरे में है l कांग्रेस जन भाजपा के ऐसे हमलों  से घबराने वाले नहीं हैlपुतला फूंकने वालों में ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज भट्ट, महासचिव केपी कंडवाल, विनोद गैरोला, योगराज दत्त नौटियाल, निर्मला देवी, देवेंद्र चौधरी, रमेश नौटियाल, कुंवर सिंह चौहान, ऋषि कपूर, धर्मराज सिंह पुंडीर, जिला सचिव देव पोखरियाल, केशव राम, ममता देवी, धनवीर सिंह, विजयपंत , सोनू भारद्वाज, कुंवर पाल सिंह रावत, आदि शामिल थे l

Related Articles

हिन्दी English