हरिद्वार :भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश का बेटा और बेटी हुए भाजपा में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : कांग्रेस विधायक ममता राकेश के घर में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सेंध लगाई है। हरिद्वार इलाके के भगवानपुर से कांग्रेस की विधायक ममता राकेश का बेटा और बेटी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ममता राकेश की बेटी आयुषी राकेश निर्विरोध बीडीसी चुनी गई है और बताया जा रहा है कि उन्होंने ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी की है। पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार पंचायत क्षेत्र में अपनी ताकत को मजबूत करने में जुटी है ऐतिहासिक विजय मिलने के बाद पार्टी ने जिला पंचायत के सात निर्दलीयों को अपने खेमे में शामिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष पर दावेदारी पक्की कर ली है इन सातों को शनिवार को शामिल किया गया। अब भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य ब्लॉक प्रमुखों को अपने फेवर में करना है।

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

आपको बता दें भगवानपुर कि कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और आयुषी राकेश को अपने खेमे में लाने का बीजेपी का मकसद यही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को ग्रामीण क्षेत्र में और मजबूत करना है। वही आज जगजीतपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अभिषेक राकेश और आयुषी राकेश को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो अकेले हरिद्वार में ही एकजुटता दिखाने में पार्टी विफल रही है कई जगह गुटबाजी और एकजुटता ना होने की वजह से पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। विधानसभा चुनाव में हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत यहां से विधायक बनी थी लेकिन वह अपने क्षेत्र में ही कांग्रेस को इस बार पंचायत चुनाव में नहीं जीता पाई।

Related Articles

हिन्दी English