कांग्रेस नेताओं ने हर्षीता अरोड़ा को यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  गुरूवार को  कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, पार्षद व  सभासदों ने हर्षीता अरोड़ा को यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।  इस दौरान,  कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि हर्षिता अरोड़ा ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर नहीं केवल ऋषिकेश का गौरव बढ़ाया है बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. जिस प्रकार हर्षिता की मेहनत व उनके माता-पिता का संघर्ष कामयाब हुआ है, ठीक उसी प्रकार ऋषिकेश के हर छात्र छात्रा को हर्षिता से प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि अपने माता-पिता व ऋषिकेश का नाम रोशन करे. ताकि ऋषिकेश का नाम पूरे देश व प्रदेश में रोशन हो. इस अवसर पर   सभासद गजेन्द्र सजवान, सभासदपति अजय रमोला, व राजेश कुमार मौजूद थे रहे.

Related Articles

हिन्दी English