रायपुर : कांग्रेस के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने की प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ, कहा- कभी महसूस नहीं किया भेदभाव राज्य के प्रति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. आरोप प्रत्यारोपों के बीच तारीफ के बयान आ रहे हैं। कांग्रेस की तरार से प्रधानमंत्री मोदी के लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (13 सितंबर 2023) को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर गए हुए थे. वहां पर उनके स्वागत में प्रोटोकॉल के तहत राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव भी मौजूद थे. इस दौरान पीएम मोदी के भाषण देने के बाद जब राज्य के सीएम टीएस सिंह देव के बोलने की बारी आई तो उन्होंने मुक्त कंठ से प्रधानमंत्री की तारीफ कर दी. जिसके बाद से उनकी पार्टी में विवाद हो गया और उनको सार्वजनिक तौर पर सफाई देनी पड़ गई.

ALSO READ:  UK:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रोते हुए विडियो किया जारी पति गिरधारी के खिलाफ लिखवाई FIR

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा था, ‘मैं यहां यह कहने से नहीं चूकना चाहुंगा कि हमारे राज्य के साथ कभी भी केंद्र सरकार ने भेदभाव नहीं किया, राज्य से हम लोगों ने अगर काम किया और मांगा तो बतौर एक साथी केंद्र सरकार की ओर से कभी हाथ तंग नहीं रहे और मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में इस देश को, इस प्रदेश को मिल के अपनी संघीय ढांचे की व्यवस्था में निरंतर हम आगे बढ़ाते रहेंगे.

Related Articles

हिन्दी English