मुनि की रेती : 14 बीघा में कांग्रेस ने फूँका पुतला केंद्र सरकार का, नीट और UGC नेट पेपर लीक के विरोध में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जिला अध्यक्ष कांग्रेस उत्तम सिंह असवाल के नेतत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला 
  • लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप, करोड़ों का घोटाला बताया 
मुनि की रेती : पेपर लीक मामले में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका. जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में युवा विरोधी भाजपा सरकार द्वारा नीट परीक्षा (NEET) एवं यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा में करोड़ों रुपया लेकर पेपर लीक कर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन 14 भीगा  पर किया गया।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सहित देश के अन्य राज्यों में लगतार पेपर लीक के मामले बढ़ते जा रहे। जिस कारण प्रतियोगी परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं में निराशा का माहौल बना हुआ है। नीट (NEET) के साथ-साथ यूजीसी नेट पेपर लीक मामला भी सामने आया है। परन्तु अभी तक नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नही की गई हैं, इससे स्पष्ट होता हैं कि यह पूरा मामला नरेंद्र मोदी की सरकार के इशारे पर हुआ हैं। नीट एवं यूजीसी नेट पेपर लीक से गरीब व मेहनत करने वाले बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार ने खिलवाड़ किया हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी। निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता परीक्षाएं  करवाने में लगातार असफल रही मोदी सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। लगभग 6 वर्ष पहले मोदी राज में बनी एनटीए (राष्ट्रीय प्रशिक्षण एजेंसी) प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्षता एवं पवित्रता के साथ करवाने में असफल रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने कहा कि 2 करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने के झूठे वादे से सत्ता में आई नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों में एक भी प्रतियोगिता परीक्षा को निष्पक्षता और पवित्रता के साथ नहीं कर पाई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, दिनेश व्यास, अजय रमोला, मनोज शर्मा, नवीन भंडारी, विनोद सकलानी, सर्वेंद्र कंडियाल, सुरेंद्र भंडारी, लक्ष्मण राजभर, दयाल सिंह भंडारी, गजेंद्र सजवाण,तुषार पंवार, सरदार मनदीप, अमरजीत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English