बागेश्वर में मंत्री प्रेमचंद के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने फूंका पुतला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद के अमार्यादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता बेलगाम हो गए हैं। जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के विधायक व नेता बेलगाम हो गए हैं। वह आए दिन अनर्गल बयानबाजी करने के साथ सत्ता की हनक भी लोगों को दिखा रहे हैं। इसकी करतूथ किसी से छिपी नहीं है। बता दे कि कल विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी है। उन्होंने जो बयान दिया है उससे कांग्रेस आहत हैं। उनके बयान पहाड़ विरोधी है। मंत्री यह भूल गए हैं कि उन्हें जो सत्ता मिली है वह पहाड़ के लोगों की कुर्बानी से ही मिली है।

ALSO READ:  UK :बागेश्वर में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले राज्य के कार्मिकों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English