कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X अकाउंट भारत में बंद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली  : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में *लीगल डिमांड* के चलते बंद/विथहेल्ड कर दिया गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के अनुसार, पहले अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी और असफल रहने पर बाद में अकाउंट को बंद कर दिया गया। हालांकि, अकाउंट बंद होने के पीछे आधिकारिक कानूनी कारण स्पष्ट नहीं किए गए हैं।

ALSO READ:  UK :देवलथल तहसील दिवस में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० दीपक सैनी ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश

गौरतलब है कि CJP की शुरुआत 16 मई को ऑनलाइन अभियान के रूप में हुई थी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया द्वारा कथित रूप से इस्तेमाल किए गए “कॉकरोच” शब्द के विरोध में यह अभियान शुरू हुआ और कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, X पर पार्टी के 1.6 लाख से अधिक फॉलोवर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 13 मिलियन से अधिक बताई जा रही है। साथ ही, लाखों लोगों द्वारा इससे जुड़ने की बात भी सामने आई है।

ALSO READ:  UK :देवलथल तहसील दिवस में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० दीपक सैनी ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्रवाई अस्थायी है या आगे भी जारी रहेगी। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं।।

Related Articles

हिन्दी English