यूपी : सुल्तानपुर जिले में पुलिस विभाग के बच्चों ने लहराया कामयाबी का परचम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नमन चौधरी ने 10 वीं CBSC बोर्ड में हासिल किये 97.5%
  • आराध्या मिश्रा ने 10वीं बोर्ड में हासिल किए 92.8% अंक
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के ​सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सीबीएसई (CBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में सुल्तानपुर पुलिस कप्तान के पेशकार एस आई अवधेश कुमार चौधरी के सुपुत्र नमन चौधरी व देहात कोतवाली की प्रतापगंग चौकी हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात वीरेंद्र मिश्रा क़ी बेटी आराध्या मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
छात्र नमन चौधरी ने 97.5% व छात्रा आराध्या ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और मेधा का परिचय दिया है। ​बच्चों क़ी इस उपलब्धि से उनके परिवार में उत्सव का माहौल है। दोनों बच्चों के पिता ने पुलिस विभाग में रहते हुए उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रेरणादायक माहौल तैयार किया। नमन व आराध्या की इस सफलता पर पुलिस विभाग के उनके साथियों ने भी बधाई दी है।​शिक्षकों ने नमन व आराध्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि नमन व आराध्या की एकाग्रता और नियमित पढ़ाई का ही परिणाम है कि आज नमन ने 97.5%, व अराध्या 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से स्कूल के अन्य छात्र भी काफी उत्साहित हैं। दोनों बच्चों ने अपनी जुबानी बताया कि हमारी सफलता का श्रेय मेरे माता- पिता और शिक्षकों को जाता है जिन्होंने हर मोड़ पर मेरा मार्गदर्शन किया। आगे चलकर मैं समाज और देश की सेवा करना चाहता/चाहती हूँ।

Related Articles

हिन्दी English