चंडीगढ़ : संघीय ढांचे को तोड़ने के लिए एक नई प्रथा चला रही है केंद्र सरकार: रजनी पाटिल

महंगाई और आतंकवाद के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा रजनी पाटिल ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चंडीगढ़ : महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने संघीय ढांचे को तोड़ने का काम कर रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जिसने हमेशा से पंजाब के साथ सौतेली माँ वाला व्यवहार किया है।

यहां पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा के चरित्र को पंजाब के लोग भली-भांति समझ रहे हैं। जिसने संघीय ढांचे को तोड़ने की कोशिश करते हुए 11 अक्तूबर, 2021 को एक अधिसूचना जारी करके बीएसएफ का दायरा 15 किलोमीटर से 50 किलोमीटर तक बढ़ा दिया। सौतेले व्यवहार का परिचय देते हुए सितम्बर 2020 में हज़ारों टन नशा गुजरात में अडानी पोर्ट पर पकड़े जाने पर, जिसकी क़ीमत लगभग 20 हजार करोड़ है, वहां गुजरात में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 80 से 50 किमी कर दिया जाता है। उन्होंने मोदी सरकार की गुंडागर्दी का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ ईडी या सीबीआई के जरिए कार्रवाई की जाती है। जिसके जरिए इन लोगों ने देश में अराजकता और डर का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने काले कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि सब जानते थे कि यह कानून किसानों के हित में नहीं है और देश के अन्नदाता किसान के खिलाफ है। फिर भी करीब 1 साल तक यह इन बिलों की वापसी पर अपनी हठ का प्रदर्शन करते रहे। किसान आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसान शहीद हुए। उनके अनाथ बच्चों के सवालों का कौन जवाब देगा, क्योंकि केंद्र सरकार तो चुप है।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

सांसद ने महंगाई को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा और खुलासा किया कि कांग्रेस के शासनकाल के मुकाबले देश में रसोई गैस, पेट्रोल और अन्य रोजमर्रा की चीजों के दाम करीब 3 गुना बढ़ गए हैं। जिसने ना केवल गरीब और मध्यम वर्ग फल की हर तबके से संबंधित व्यक्ति की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र को घेरा। इस तरह आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि टेररिज्म को जड़ से मिटाने का दावा करने वाली भाजपा के दावों के विपरीत जमीनी स्तर पर असर नहीं दिख रहा। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने आतंकवाद का डटकर मुकाबला किया इस लड़ाई में कई कुर्बानियां दी गई। उन्होंने कहा कि पंजाब को कांग्रेस पहले की तरह हमेशा आतंकवाद से मुक्त रखेगी और पार्टी के केंद्र की सत्ता में आने के बाद पूरा देश आतंकवाद से सुरक्षित रखा जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English