चमोली : एसपी चमोली श्वेता चौबे द्वारा किया गया दूरस्थ बैरियरों पाण्डुवाखाल, नागचुलाखाल, ग्वालदम एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे किये गये स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे किये गये स्थापित

चमोली : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा थाना गैरसैंण एवं थाना थराली क्षेत्रान्तर्गत स्थापित दूरस्थ अन्तर्जनपदीय बैरियरों पाण्डुवाखाल बैरियर, नागचुलाखाल बैरियर एवं ग्वालदम बैरियर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा बैरियर चैकिंग की समीक्षा करते हुए ड्यूटीरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की सतर्कता एवं गहनता से चैकिंग करते हुए यह सुनिश्चित करें की किसी भी वाहन में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, चुनाव सम्बन्धित प्रतिबन्धित सामग्री, अवैध शस्त्रों तथा अवैध नगदी का परिवहन ना हो रहा हो। बैरियर में नियुक्त पुलिस बल को गहनता से दिन रात सघन चैकिंग करने के आदेश दिये गये।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

चुनाव की संवेदनशीलता के मद्देनजर एवं चुनाव में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु महोदय के निर्देशन में सभी बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये।इस दौरान महोदय द्वारा संवेदनशील मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्र की संवेदनशीलता के मद्देनजर मतदान के दिन अतिरिक्त सतर्कता बरती जाये जिससे मतदाता भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित हों।

ALSO READ:  UK :वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English