ऋषिकेश:NGA में गुरु अर्जन देव जी की शहादत की स्मृति में छबील आयोजित की गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: गुरु अर्जन देव जी की शहादत की स्मृति में छबील आयोजित की गई।

गुरु अर्जन देव जी की शहादत की 417 वीं सालगिरह के उपलक्ष पर, मंगलवार, 23.05.2023 को निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट (एनईआई) – निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) कॉम्प्लेक्स, खैरी-कलां, श्यामपुर, ऋषिकेश में छबील का आयोजन किया गया।

इस दौरान, संत बाबा जोध सिंह जी, महासचिव, निर्मल आश्रम ट्रस्ट, ऋषिकेश के द्वारा परम्परागत रूप से, ठंडा शरबत और प्रशाद, रोगियों, उनके सहायकों और एनईआई के कर्मचारियों में बांटा गया।

ALSO READ:  UK : पुलिस परिवार में शोक, महिला आरक्षी प्रियंका का निधन

इस मौके पर, निर्मल आश्रम के महंत, परम पूज्य बाबा राम सिंह जी ने संदेश दिया कि प्रभु की प्राप्ति केवल गुरु के द्वारा सुझाए हुए मार्ग का अनुसरण करने से ही संभव है। संत बाबा जोध सिंह जी ने कहा कि गुरु श्री अर्जन देव जी की शहादत सिख इतिहास में सर्वोच्च बलिदान का स्वर्णिम मानक है।

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में शिक्षक दंपति हत्याकांड के विरोध में तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा

एनईआई और एनजीए के सभी सदस्य प्रार्थना करते हैं कि गुरु महाराज जी का पवित्र मार्गदर्शन और उपकार निर्मल आश्रम, उसके सहयोगी संस्थानों और सभी कर्मचारियों पर सदैव बना रहे हो।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English