बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में खाई में गिरी कार, 4 की मौत 2 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई दो घायल है। कनोली सामा सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिरी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 महिलाएं हैं एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

गुरुवार की शाम लगभग 5:00 बजे कार संख्या UA 4 के 4727 पनौली से सामा की ओर जा रही थी। अचानक रमणी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कार गहरी खाई में गिर गई। वाहन स्वामी जो कि चालक भी है दरबान सिंह पुत्र दान सिंह निवासी सिंह, ह्यूडूंगरा कपकोट, हाल निवासी बिंदुखट्टा हल्द्वानी लाली देवी पत्नी कुशाल सिंह गोपुली देवी पत्नी गोपाल सिंह मान ली देवी पत्नी पान सिंह निवासी बनार टीका की मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ:  UK :ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच रवाना हुई आठवीं छड़ी यात्रा

पुष्पा देवी पत्नी बलवंत सिंह और ज्योति पुत्री गंगा सिंह घायल हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कब कोर्ट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट भेजा गया है।

ALSO READ:  UK : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 MBBS सीटों के लिए रास्ता साफ, सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत

पुलिस को भी सूचना दी गई कब कोर्ट से थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरबान सिंह का परिवार एक हफ्ते पहले बिंदुखट्टा से पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव ह्यू डूंगरा आए थे और गुरुवार को वह परिजनों के साथ शामा लौट रहे थे इस दौरान सड़क हादसा हो गया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English