हरिद्वार : शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रैन बसेरे का निरीक्षण किया, नगर क्षेत्र में अलाव की स्थिति भी जानी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां लोगों से भी वार्ता भी की। साथ ही नगर क्षेत्र में अलाव की स्थिति भी जानी।

बुधवार को सीसीआर के समीप पुरुष व महिला रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरे में रह रहे लोगों से वार्ता की और पूछा कि यहाँ किसी ने शुल्क तो नहीं लिया। साथ ही रजिस्टर भी जांचा।मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों को रेन बसेरा की जानकारी दें। इसके लिए स्लोगन बोर्ड भी लगाए जाएं। जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को रेन बसेरा उपलब्ध हो सके।सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 20 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने अलाव की व्यवस्था को सुचारू रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।इस मौके जिलाध्यक्ष भाजपा सन्दीप गोयल, पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English